STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

नारी तुम अवतार धरो

नारी तुम अवतार धरो

1 min
244

तू जीवनदायिनी प्रकृति

पाप विनाशनी माँ दुर्गा तू

संकट भारी आन पड़ा

माँ धरा का हृदय फटा

कर रहे दुष्ट अट्टहास

मचा रहे हाहाकार


लेकर मानव का रूप

दानव कर रहे है भक्षण

मानव जीवन दुष्कर हुआ है

आकर दो तुम सरंक्षण

तुम्हारी संतान हैं हम 

दूर करो हमारा अज्ञान


ले कटार करकमलों में 

दुष्टों का संहार करो

इस धरा के कष्ट हरो

हे अम्बे अब अवतार धरो!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन