Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Kalpana Misra

Inspirational

5.0  

Kalpana Misra

Inspirational

आजकल की लड़कियाँ

आजकल की लड़कियाँ

1 min
317


लड़कियाँ!

आजकल की स्मार्ट लड़कियाँ

चुस्त, दुरुस्त, सजग अपने 

जीवन की कठिनाइयों से

जूझती हुयी।

लड़कियाँ।


बिना किसी सहारे के

दूसरों का सहारा बनती

लड़कियाँ।

सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ती

अंतरिक्ष तक जाती 

लड़कियाँ।


पुरूष प्रधान समाज में

पुरुषों से कंधा मिलाकर

और उनसे आगे निकलती 

लड़कियाँ।

धर्म, जाति और समाज की

कट्टरपंथी सोच को तोड़ती हुयी

अपनी सोच, अपना पहनावा

और अपनी पसंद को

तरज़ीह देती 

लड़कियाँ।


समाज की हर बुराई को

अपनी प्रगतिशील सोच से 

काट- कर फेंकती 

लड़कियाँ।

आजकल की लड़कियाँ।



Rate this content
Log in