STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Others

2  

Kamini sajal Soni

Others

विश्वास

विश्वास

1 min
421

वैसे तो ईर्ष्या से मैं कोसों दूर रहती हूं पर इसका एहसास मुझे शादी के बाद हुआ। मेरे पति संगीतकार हैं और मेरे यहां संगीत की क्लासिस लगती हैं

संगीत सीखने के लिए एक बार एक बहुत खूबसूरत लड़की हमारी क्लास में आई और मैं सच बताऊं उस दिन मुझे बहुत ही ज्यादा ईर्ष्या हुई जब वह मेरे पति से संगीत सीख रही थी।

ईर्ष्या और जलन क्या होती है उस दिन यह मैंने बखूबी महसूस किया। फिर मेरे पति ने मुझे समझाया कि तुम को मेरे ऊपर पूरा विश्वास होना चाहिए ऐसे तो मेरी क्लास में तो बहुत से लोग आते जाते रहेंगे तुम इस तरह से अपने आपको कभी परेशान मत करना।

और उस दिन के बाद फिर कभी मैंने किसी से कोई ईर्ष्या नहीं की।



Rate this content
Log in