STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Others

2  

Kamini sajal Soni

Others

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

1 min
493

हम सभी भाई बहनों में ...मैं तीसरे नंबर पर थी मुझसे दो भाई बड़े थे और बहनों में मैं सबसे बड़ी थी।

पारिवारिक तस्वीर के पन्ने पलटते हुए मुझे रक्षा बंधन की तस्वीर बहुत ही ज्यादा भावुक और द्रवित कर जाती है। इतनी धूमधाम से मनाते थे हम रक्षाबंधन का त्यौहार हम सभी भाई बहन चाचा चाची के बच्चे और मेरे मुंह भोले भाई सब एकत्रित होते थे एक छत के नीचे। कितनी जुमलेबाजी हँसी ठिठोली मजाक एक दूसरे की टांग खींचना खूब मस्ती करते थे सब मिलकर।

आज शादी के बाद जब सारे त्यौहार सूने सूने और एकाकी लगते हैं क्योंकि दूरियों के कारण एक दूसरे के पास आना जाना संभव नहीं हो पाता है। बरबस ही हर त्यौहार पर वह बचपन की तस्वीर चलचित्र की भांति आँखों के सामने घूमने लगती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन