STORYMIRROR

Ankita Ingle

Others

5.0  

Ankita Ingle

Others

खूबसूरती

खूबसूरती

9 mins
15K


 राम , बहुत ही सीधा सादा लड़का था जैसा नाम वैसे ही उसके काम , ना कभी उचीं आवाज़ में बात करता , ना कभी बड़ो का तिरस्कार करता , पढाई में भी अव्वल , अपने माता-पिता में तो जान थी उसकी ! सब बहुत ही पसंद करते थे उसे , लेकिन कुछ लोग भी थे जो उसका मजाक उड़ाने से बाज़ नही आते थे क्योंकि उसका रंग बहुत ही सावला था और आँखों  में बहुत ही मोटा चश्मा और सूरत भी कुछ खास नही ! लेकिन इन सब बातो का राम पर कभी असर नही होता था वो अपने में ही मस्त रहता था! कॉलेज में सब टीचर्स का फवरेट था , सभी उसे और मेहनत कर के बहुत आगे जाने के लिए प्रोत्साहित करते  थे ! राम के घर के बाजु में नेहा रहती थी , दोनों एक दुसरे को बचपन से जानते थे , पर बाते कभी कभी होती थी ! नेहा बहुत ही सुंदर थी , लम्बे बाल , गोरा रंग, गुलाबी होठ , सुंदर कद काठी , सब कुछ एक दम सही था उसमे !  राम मन ही मन नेहा को बहुत पसंद करता था पर कभी कहने की हिम्मत नही हुई , वो रोज़ सुबह जल्दी उठ जाता नेहा को स्कूल जाते देखने , वो उसे छुप – २ के देखा करता था ! एक दिन नेहा उसके घर मिठाई का डब्बा लिए आई उसने सभी को मिठाई खिलाते हुए अपने हाई स्कूल पास करने की बात बताई , और उसने ये भी बताया की उसने अपना एडमिशन राम के कॉलेज में ही लिया है ! राम तो जैसे सातवे आसमान में था अब उसे रोज़ नेहा को छुप-२ के देखने की जरुरत नही थी वो उसे कॉलेज में बड़े आराम से देख सकता था ! अब दोनों का कॉलेज एक ही था तो नेहा की मम्मी ने राम से रिकवेस्ट की कि क्या वो नेहा को रज कॉलेज तक लिफ्ट दे सकता है क्या ? राम ने तुरंत हाँ कह दिया वो बहुत खुश था चलो इसी बहाने वो नेहा के साथ कुछ देर तो बिता सकता है ! अब रोज़ नेहा और राम साथ साथ कॉलेज जाते , पर नेहा को राम के साथ जाना कतई पसंद नही था , क्योकि कॉलेज में सब उसे बहुत चिड़ाते थे राम को ले कर ! बंदर के हाथ में अंगूर , नेहा की सारी  फ्रेंड उससे पूछती की वो कैसे राम के साथ इतनी दूर आ जाती है ? हमे तो वो बिल्कुल पसंद नही है , अगर वो हमारे पास से निकलता भी है तो हम खुद ही हट जाती है की कही उसका काला रंग हमारी गोरी त्वचा को न छु जाये , नेहा ने कहा पसंद तो उसे भी नही है राम पर मज़बूरी में आती है उसकी माँ ने जो कहा है राम के साथ आने ! नेहा बहुत ही नफरत करती थी राम से , इन सब बातो से बेखबर राम नेहा को बहुत पसंद करता था और नेहा से शादी करना चाहता था पर नेहा थी की वो राम को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नही छोडती थी , फिर भी राम उसकी बातो को दिल से नही लगता था ! अब राम के एग्जाम हो चुके थे उसका आज कॉलेज में आख़री  दिन था उसने सोचा क्यों न नेहा को अपने दिल की बात बता दी जाये , उसने मौका देख के नेहा से कह दिया की वो उससे शादी करना चाहता है , यह बात सुनकर नेहा जोर -२ से हँसने लगी , उसने राम से कहा , “ कभी शक्ल देखी है अपनी आईने में , तुम इतने काले मैं इतनी गोरी , मुझमे और तुममे ज़मीन आसमान का फर्क है अरे मैं तो तुम्हारे साथ कॉलेज भी जाना नही चाहती थी वो तो मम्मी के कारण मुझे जाना पड़ता था , मैं तुमसे नफरत करती हूँ  और हाँ रही शादी की बात तो कोई अंधी ही होगी जो तुमसे शादी करे ! सुनो आज तुम अकेले ही घर चले जाना मैं ऑटो से आ जाउंगी ! “ राम एकदम शॉक हो गया , उसे नेहा से ये उम्मीद नही थी उसे लगा था नेहा उन सब से अलग है जो उसका मजाक उड़ाते है नेहा उसकी इज्ज़त करती है , पर जो कुछ नेहा ने कहा उसकी तो कल्पना भी नही की थी राम ने ! रास्ते  भर वो नेहा की बातो पर विचार करता रहा घर आकर सीधे अपने रूम में चला गया उस की माँ ने खाना खाने कहा तो राम ने मन कर दिया कहा थक गया हूँ बाद में खा लूंगा! ३-४ दिन राम बहुत उदास रहा फिर इसे अपनी किस्मत मान के समझोता कर लिया अब वो यहाँ रहना नही चाहता था, वो अब नेहा को परेशान नही करना चाहता था ! जैसे ही राम का रिजल्ट आया उसने ठान लिया की वो आगे की पढ़ाई  के लिए मुंबई जायेगा , उसने मुंबई के बड़े कॉलेज में एडमिशन भी मिल गया और वो हमेशा के लिए नेहा से दूर हो गया , जैसे ही नेहा को ये बात पता चली वो बहुत खुश हुई की चलो उस कालू का अब फेस तो देखना नही पड़ेगा,नही तो कभी न कभी उसका चेहरा दिख ही जाता था ! नेहा के कॉलेज ख़त्म होते ही उसकी शादी के बहुत ही हैंड्सम और एक अच्छी जॉब वाले रवि के साथ हो गयी , उसकी लाइफ बहुत ही अच्छी चल रही थी उसके हसबैंड रवि बहुत ही अच्छे इंसान थे !आज नेहा की शादी को ४ साल हो गए थे , उसके हसबैंड रवि ने बताया की आज उसके बॉस अपनी वाइफ के साथ हमारे घर डिनर के लिए आने वाले है तो प्लीज तुम आज कुछ अच्छा सा मेनू बनाना ! नेहा ने हामी दे दी , फिर वो खाना बनाने में भीड़ गयी उसने सोचा क्यों न आज मैं वो सब बनाऊ जो मेरे पति देव को पसंद है , फिर उसने तयारी  शुरू की , दम आलू , मटर पनीर , पूरी, रायता , बिरयानी , दही बड़े , गाजर का हलवा और गुलाब जामुन ! खाना बनाते -२ वो रवि के बॉस और उनकी वाइफ के बारे में सोचने लगी , रवि बहुत ही तारीफ करते है अपने बॉस की और रवि ने ही बताया था की उनकी वाइफ विदेशी है बहुत ही सुंदर और वो मेरे बॉस के प्यार में हिंदी भी सिख गई ! नेहा को कभी कभी उस लड़की से जलन भी होती थी उसने कई बार उन दोनों से मिलने की इच्छा जताई भी पर कभी हो नही पाया था और आज यही कारण था की नेहा ने उन्हें डिनर में आने से मना नही किया ! जल्दी जल्दी सब काम निपटा कर वो तैयार होने चली गयी अज वो उस लड़की से कम सुंदर दिखना नही चाहती थी, उसने तैयार होने में कोई कसर  नही छोड़ी , और गुलाबी साड़ी में तो उसका गोरा बदन बहुत ही सुंदर दिख रहा था , और तभी डोर बेल बजी नेहा जल्दी से दरवाज़ा खोलने गयी जैसे ही उसने दरवाज़ा खोला सामने उसके पति खड़े थे और ये क्या उनके बाजु राम और उसके बाजू एक बहुत ही गोरी और सुंदर लड़की खड़ी थी नेहा को तो विश्वास ही नही हो रहा था की ये वही राम है जिसका प्रपोजल  नेहा ने ठुकरा दिया था , रवि ने कहा नेहा हटो भी अंदर नही आने दोगी  क्या ? नेहा की तन्द्रा  टूटी और वो एक तरफ हो गई जैसे ही वो तीनो अंदर आये रवि ने अपने बॉस से कहा सर ये नेहा है मेरी वाइफ , और नेहा ये मेरे बॉस है राम सर ये उनकी वाइफ एली ! नेहा की तो बोलती बंद हो गई थी , क्या बोले वो उस इंसान जिसकी उसने बेज़्ज़ती  की थी उसने ! एली ने ही बात शुरू की , उसने नेहा से कहा की तुम बहुत ब्यूटीफुल हो , नेहा बस थैंक्स ही बोल पाई , सोफे पर बैठते ही सब की बाते शुरू हो गई पर नेहा का मन कहा इन सब की बातो में लगता उसने तो कभी सोचा भी नही था की जिस राम से वो इतनी नफरत करती थी उससे कभी मिलना भी होगा और उसकी कभी शादी भी होगी और वो भी इतनी सुंदर लड़की से ! वो खुद को ही बहुत सुंदर मानती थी पर आज एली को देख कर उसे खुद में बहुत सारी कमी दिखाई देने लगी , रवि ने जोर से आवाज़ लगाई तब नेहा अपने विचारो से बहार आई , रवि ने कहा “ कहाँ  खोई हो नेहा ?” हम कब से तुमसे बात कर रहे है और तुम हो की जवाब ही नही देती “ चलो खाना लगा तो टेबल पर , नेहा ने हाँ  में सर हिलाया और उठ गई , एली भी उसकी मदद करने किचन में नेहा के साथ गई , एली से बात करते -२ नेहा ने जाना की एली बहुत ही अच्छी लड़की है और मन की बहुत ही साफ़ भी ! सभी को खाना बहुत पसंद आया खाना खाते खाते रवि ने राम से उनकी शादी के बारे में पूछा “ सर आप दोनों की शादी कैसे हुई ?  तब राम ने बताना शुरू किया , जब मैं आगे की स्टडी के लिए ऑस्ट्रेलिया गया तब कॉलेज कैंपस में ही हमारी मुलाकात हुई फिर दोस्ती , जब एली ने मुझे प्रपोज़ किया तो मुझे तो भरोसा ही नही हो रहा था की कोई मुझसे भी प्यार कर सकता है और वो भी एली जैसी सुंदर लड़की , रवि ने इसका कारण जानना चाहा तो राम ने कहा की “ एली के मेरी लाइफ में आने से पहले मैं किसी को पसंद करता था पर उसने मेरे प्यार को ठोकर मार दी और कहा था की कोई अंधी ही होगी जो मुझसे शादी करेगी ! बस उसी के बाद से मेरा प्यार से भरोसा उठ गया था पर ये सब जानने ने बाद भी एली ने मुझसे शादी के लिए हाँ कहा और एली के आने से मेरी लाइफ में बहुत परिवर्तन आया है और आज मैं जो कुछ भी हूँ  सब एली के विश्वास के कारण ! रवि ने कहा बहुत ही बतमीज़ लड़की थी जिससे आप ने प्यार किया सर अच्छा हुआ जो उसने आप को छोड़ दिया नही तो आप को एली मैडम जैसी अच्छी वाइफ कहा मिलती और तीनो ठहाका मार के हँसने लगे उनकी हसीं  नेहा को अंदर तक खाए जा रही थी , वो बस सर झुकाए बैठी रही ! डिनर ख़त्म करके दोनों चले गए , नेहा ने किचन क्लीन किया फिर वो रवि के बाजु सोने आ गयी , तभी रवि ने कहा “देखा कितने अच्छे है  मेरे सर और उनकी वाइफ “ नेहा को काटो तो खून नही वाला हाल था , और रवि बाते करते -२ सो गए सुबह ऑफिस जो था ! पर नेहा की आँखों  से नींद आज कोसो दूर  , वो अपने अतीत के पन्ने पलटने लगी कितना प्यार करता था राम नेहा से और नेहा ने क्या किया उसके प्यार का तिरस्कार उसे ज़िन्दगी भर ना भरने वाला जख्म दिया आज शादी के ४ साल बाद नेहा की आँखों  में आसूं  थे वो राम से माफ़ी मांगना चाहती थी पर अब पछतावत होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत !  


Rate this content
Log in