STORYMIRROR

Sandhya Chaturvedi

Others

2  

Sandhya Chaturvedi

Others

खत

खत

1 min
105

अनिता की शादी को पूरे 10 साल हो गए थे। लेकिन फिर भी रवि की याद को दिल से मिटा ना पाई। आज जब मयंक से झगड़ा हुआ, ना जाने क्यों रवि बहुत याद आ रहा था। अनिता ने पेपर और पैन लिया और एक खत लिखा, जिसमे दिल की हर बात लिखनी चाही थी कि कैसे वो उसे आज भी याद करती है। मयंक के साथ उस का जिस्म तो है पर रूह कहीं रवि के पास ही छूट गयी। हँसती तो आज भी है, पर खिलखिलाना भूल गयी। सोचा था कि रवि को दिल का हाल बताऊ।

पर वो खत लिखा और लिख कर कभी भेजा ही नहीं, क्योंकि रवि दिल में तो था पर पता उस के पास था ही नहीं।



Rate this content
Log in