STORYMIRROR

Sandhya Chaturvedi

Others

2  

Sandhya Chaturvedi

Others

नई जोइनिंग

नई जोइनिंग

1 min
241

ऋषि ने आज ही ऑफ़िस जॉइन किया था। ऑफ़िस में पहली नजर बेहद खूबसूरत रिसेप्शनिस्ट पर गयी और ऋषि ने उसे इम्प्रेस करना शुरू कर दिया।एक ही हफ्ते में दोनों की दोस्ती भी हो गयी।ऑफ़िस साथ ही आते जाते थे दोनो बस में।

उस दिन ऋषि निकिता से बोला "यार आज मुझे कुछ टेंशन है, क्या मैं आज रात तुम्हारे घर रुक सकता हूँ, एक्चुअली आज मकान मालिक के घर में उस की बेटी की शादी है तो घर पर बहुत शोर शराबा होगा और मुझे ऑफ़िस का अर्जेंट काम है।"

निकिता ने बोला ,"इट्स ओक, नो प्रौम्बल, मैं अकेली ही रहती हूँ। पर तुम्हें सोफे पर सोना होगा।"

रात को रोमांटिक सांग चल रहा था, तभी ऋषि ने मौके का फायदा उठाया और दोनों नज़दीक आ गए।

सब कुछ अचानक हुआ तो निकिता खुद को रोक नहीं पायी।

बस फिर क्या था अगले दिन ऋषि निकिता के घर ही समान लेकर आ गया और दोनों साथ रहने लगे।

वक़्त गुजरा और एक साल बाद ऋषि की जोइनिंग पूना से मुंबई हो गयी ।

वह निकिता को प्रॉमिस कर के गया कि एक महीने में सेट हो कर उसे अपने साथ ले जाएगा, लेकिन आज 5 साल हो गए, ऋषि का कॉल भी नहीं आया और ना वो खुद उसे लेने आया। बिन फेरे हम तेरे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन