जिंदगी चलती रहती है
जिंदगी चलती रहती है
बस स्टॉप पर बस के लिए एक लड़की खड़ी थी,तो पास आकर एक लड़का खड़ा हो गया
वो लड़की की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाता है,लड़की मना कर देती है
ये सिलसिला कुछ दिनों तक चलता रहा,लड़की इस बात को लेकर परेशान होने लगी
उसने रिक्शा पकड़ा तो वो लड़का रिक्शा में भी सवार हो गया उस लड़की,को बहुत गुस्सा आया और उसने उस लड़के को थप्पड़ मार दिया और,रिक्शा वाले ने उस मजनू को नीचे उतरने को कहा
हर लड़की और लड़के का इश्क़ शुरू हो जाये ये मुमकिन तो नही,हर लड़की आसानी से मान जाये ये मुमकिन तो नही.उस लड़की ने अपना ट्रांसफर उस एरिया से करवा लिया और फिर उस एरिया,में कभी नही गयी क्योंकि वो लड़की प्यार को खेल समझने वालों से दूर रहती थी.प्यार एक तरफ़ा नही होता यह बात गर समझ आ जाए सबको तो तो अच्छा।शायद वो शख्स उस लड़की से सच्चा प्यार करता था इसीलिए उस लड़की को,उसकी बद्दुआ लग गयी थी और उसकी जिंदगी में फिर कोई नही आया.लेकिन ये तो जिंदगी है और जिंदगी तो चलती रहती है
जिंदगी मिलती नही दोबारा इसलिए इसे प्यार से हँसकर हर पल हर घड़ी जीते है.किस्मत का लिखा कोई मिटा नही सकता फिर ईश्वर से किस बात की नाराज़गी।जैसे कर्म किये होंगे वैसे फल पा रहे है हम जिंदगी है कभी गम तो कभी खुशी मिलेगी।गमो को भी हँसकर झेल जाओ जिंदगी बहुत हसीन है यकीन मानो यारो.....
