STORYMIRROR

Shelly Gupta

Others

2  

Shelly Gupta

Others

बुरी लत

बुरी लत

1 min
267

हर किसी से सोशल मीडिया की बुरी लत के बारे में सुनकर अब सीमा को समझ आया कि उसे भी लत ही लग गई थी। अब उसने पक्के से सोच लिया था कि बस अभी से इस गलत आदत से पीछा छुड़ाना है। पूरा दिन थोड़ा थोड़ा खुद को रोकने की सीमा ने कोशिश की और रात को आठ बजे तो उसने मोबाइल को अपने से दूर ही रख दिया कि रात में मोबाइल को बिल्कुल हाथ नहीं लगाऊंगी। दस बजे जब रसोई से फारिग होकर लेटी तो अपनी बुरी आदत पर विजय पाने की खुशी से वो सरशार थी। आखिर में उससे इतनी खुशी अकेले बर्दाश्त नहीं हुई और अपनी बाकी सखियों को भी सही राह दिखाने के लिए उसने फट से फेसबुक खोला और लिख दिया," फीलिंग प्राउड - मोबाइल की बुरी लत छोड़ने पर।"



Rate this content
Log in