STORYMIRROR

Arti jha

Others

4  

Arti jha

Others

ये चाँद सबसे मिला हुआ है....

ये चाँद सबसे मिला हुआ है....

1 min
316

ये चाँद सबसे मिला हुआ है,

तभी तो पीछे छुपा हुआ है।।


सितारे सब जगमगा रहे हैं,

मगर फ़लक क्यों डरा हुआ है।


ये शोर कैसा ग़ुबार कैसा?

ये क्या हुआ है ये क्या हुआ है।।


मिली है जबसे हमारी नज़रें,

शुरुर हल्का चढ़ा हुआ है।।


मैं रोशनी से नहा गई हूं,

मगर अँधेरा भरा हुआ है।।


कोई इसे भी करो मुक़म्मल,

ये रास्ता जो खुदा हुआ है।।


तुम्हारी पलकें बता रही है,

कि ख़्वाब अब भी ठगा हुआ है।।


मैं अपनी क़ीमत भी जानती हूँ,

मेरा मुक़द्दर ख़ुदा हुआ है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन