STORYMIRROR

Neha sharma

Others

3  

Neha sharma

Others

यादें आँगन की

यादें आँगन की

1 min
372

यादें आँगन की भूले नहीं भूलती 

शरारतें वो बचपन की नहीं छूटती

वो अब भी दिल को तड़पाती है

सच कहूँ मुझे उन दिनों की 

आज भी बहुत याद आती है

न चिंता न किसी बात का गम

हम भी कौन से थे बादशाह से कम

वो कश्तियाँ बनाना बारिश में बहाना

खुद तो भीगना संग दोस्तों को भिगाना

आज भी उस दौर को जीने की

चाहत सी दिल में जग जाती है....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन