STORYMIRROR

Husan Ara

Others

3  

Husan Ara

Others

वक़्त

वक़्त

1 min
336

फूलों की महक,कांटो की चुभन

सब वक़्त की ग़ुलाम है

ना रुका है , ना रुकेगा

वक़्त जिसका नाम है।


वक़्त की कीमत यदि तुम जान जाओगे

ज़िन्दगी क्या है भी तुम पहचान जाओगे,

बुलबुला है आदमी, आना जाना काम है

ना रुका है ना रुकेगा वक़्त जिसका नाम है।


आज वक़्त तेरा है, तुझमे अकड़ है

हर दौलत खुशी पर तेरी पकड़ है,

घमंड ना कर बदल जाएगा

यही इसका काम है,

ना रुका है , ना रुकेगा

वक़्त जिसका नाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन