STORYMIRROR

parag mehta

Others

3  

parag mehta

Others

वो पुरानी सी

वो पुरानी सी

1 min
294

वो पुरानी सी एक याद

आज फ़िर कहीं से लौट आई


वो पुरानी सी एक कमीज़

बारिश भी उसे भीगा ना पाई


वो पुरानी सी एक किताब

पढ़ी और आज भी उतनी ही भायी


वो पुरानी सी रिश्तों की आँच

आज भी उतनी ही काम आयी


वो पुरानी सी मिट्टी के बर्तन

खाने की महक और बढ़ा गई


वो पुरानी सी बल्ले की धार

आज भी गेंद पार करा गईं


वो पुरानी सी छांव पेड़ की

सुकून आज भी दिला गईं


वो पुरानी सी दिखती दीवार

अपने घर का एहसास दिला गईं


वो पुरानी सी एक याद

आज फ़िर कहीं से लौट आई



Rate this content
Log in