STORYMIRROR

Tanmay Mehra

Others

2  

Tanmay Mehra

Others

वो मेरा मिट्टी का घर

वो मेरा मिट्टी का घर

1 min
431

वो मेरा मिट्टी का घर 

मेरे आंगन की चारपाई

वो पीपल का पेड़ 

फिर चलती पुरवाई 


वो फूलों का बगीचा

और लह-लहाते खेत 

वो मिट्टी की क्यारी

फिर नदी की रेत


वो कुएँ का पानी

मिट्टी की सुराही

पीता था आ कर

वो चलता हुआ राही 


वो गाँव के मेले 

सावन के झूले

वो सर्बत का गोला

और चाट के ठेले


याद करता हूँ अब भी

उस मिट्टी के घर को

उस प्यारे सफर को

उस मीठी डगर को


Rate this content
Log in