STORYMIRROR

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

4  

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

विज्ञान जागरुकता गीत

विज्ञान जागरुकता गीत

1 min
562

मेरे प्यारे बच्चों विज्ञान पढ लो, 

आगे ही आगे तुम बढ़ लो।

जान लो येकैसे दिन रात होते हैं, 

जान लो ये कैसे ग्रह धूमते हैं।।


जान लो ये कैसे नदियाँ बहती हैं, 

पानी में कैसे तरंगे बनती हैं।

कुछ तो इन पर विचार कर लो, 

मेरे प्यारे बच्चों विज्ञान पढ लो।।


आगे ही आगे तुम बढ़ लो, 

चिड़ियों को उडता तुमने देखा है।

वायुयानों को उडता भी देखा है, 

बादलों को भी उडते देखा है।।


उनसे निकलती बून्दों को देखा है, 

ऐसा क्यों होता है विचार कर लो।

मेरे प्यारे बच्चों विज्ञान पढ़ लो, 

आगे ही आगे तुम बढ़ लो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन