STORYMIRROR

Jaiprakash Agrawal

Others

3  

Jaiprakash Agrawal

Others

वीणा वादिनी वर दे

वीणा वादिनी वर दे

1 min
336

वीणा वादिनी वर दे

वीणा वादिनी वर दे

चलें तम से प्रकाश की ओर

उठें धरा से आकाश की ओर


नव सृजन, नव तरंग

उर मे धर दे

वीणा वादिनी वर दे

पीले फूलों से भरे उपवन


आलस्य से भरे चले पवन

सजनी संग मन करे भ्रमण

पुलकित तन मन मे

प्रेम तरंग भर दे


वीणा वादिनी वर दे

विद्या की देवी को नमन

संगीत की जननी को नमन

ज्ञान गंगा बहा कर


प्यासा मन तृप्त कर दे

वीणा वादिनी वर दे। 

वीणा वादिनी वर दे। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन