STORYMIRROR

Deepa Saini

Others

4  

Deepa Saini

Others

वह लड़की

वह लड़की

2 mins
592

पूरे घर पर छा जाने वाले लड़की क्यों पति की छाया बन जाती हैं !


सहेलियों के घर जाने वाली लड़की क्यों पति की इजाजत से

 कहीं आती है ll

कभी साइकिल भी ठीक से न चलाने वाली लड़की आज पूरे घर को चलाती है ll

दो दो दिन तक ने नहाने वाली लड़की अब रोज सवेरे नहाती हैl

मंदिर घर से दूर हैं यह बहाना बनाने वाली लड़की क्यों कहीं दूर देवताओं को मनाने अब जाती हैll


मंच पर सबको अपने विचार सुनाने वाली लड़की क्योंं आज कागजों पर अपनी बात बताती हैं l

सबको हंसाने वाली लड़की आज अकेले मैं आंसू बहाती हैl

पापा आज यह लेकर आना कहने वाली लड़की दाल सब्जी भी खुद ही लाती हैंl


रात भर दूरदर्शन की फिल्में देखने वाली क्यों गुनगुना कर ही काम चलाती है l

नहीं पीना मुझे दूध यह कहनेे वाली लड़की आज अपने बच्चों को जबरदस्ती दूध पिलाती हैl

छोटी-छोटी बातोंं पर नादानी करने वाली लड़की आज समझदारी क्यों क्यों दिखाती हैl

क्यों क्यों क्यों सारे गमों को बुलाकर अपने दिल को बहलाती हैl


मां तुम ऐसी हो मां तुम कैसी हो कैसी हो यह शिकायत करने वाली लड़की क्यों मां की यादों में खो जाती हैl

मां समझा करो ना यह कहने वाली लड़की क्यों आज मां को समझ जाती है

हीरोइनों को पसंद करने वाली लड़की क्यों आज मां की फैन बन जाती है

भाई बहनों को मर जा कहीं यह कहने वाली लड़की क्यों भाई बहनों पर मर मर जाते हैं

उसी कमरे में उसे पलंग पर सोने की जिद करने वाली लड़की थक कर आज क्यों सो जाती है

मेरी चीजों को हाथ मत लगाना बहनों से यह कहने वाले लड़की क्यों आज सब छोड़कर ससुराल चली आते है

महफिल भी लगाने वाली लड़की आज क्यों अकेली तन्हा रह जाती हैंl


Rate this content
Log in