STORYMIRROR

Man Singh Negi

Others

3  

Man Singh Negi

Others

उद्देश्य

उद्देश्य

3 mins
114


निर्माण रिटेल होल्डिंग्स टीम लीडर डीएलओ मान सिंह नेगी का उद्देश्य है।नजफगढ़ शाखा को निर्माण रिटेल होल्डिंग्स ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ शाखा बना देंगे जून 2023 के अंत तक। 

पुष्पा ने पूछा वह कैसे। मान ने कहा वह अपने टीम के सदस्यो को सख्त से सख्त प्रशिक्षण दे रहे है। 

पुष्पा ने पूछा "वह कैसे।" 


मान ने कहा सब जानते है। समय बलवान होता है। समय का सदुपयोग करना चाहिए।  जो व्यक्ति समय का सदुपयोग नही करता। वह वास्तव में अपना उज्जवल भविष्य बर्बाद कर रहा होता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग नही करता। उसे समय अपने ढंग से जवाब देता है। समय मान सिंह नेगी की तरह रहम दिल नहीं होता। समय का सदुपयोग ना करने वालो के लिए समय का चेहरा बहुत ही भयानक होता है। इसीलिए टीम के हर सदस्य को कार्यालय समय से पहुंचने के लिए जोर देता हु।


पुष्पा ने पूछा और अपनी टीम के सदस्यों के लिए आप क्या करते हो।


मान ने कहा जब उद्देश्य बड़ा हो तब टीम को मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए कवायद करनी पड़ती है। 


मान ने दोबारा कहा प्रतिदिन उन्हे समझाता हु हर जगह भगवान नही पहुंच सकते। 


इसलिए भगवान ने मां बनाई है। 


ठीक उसी प्रकार जब हम कार्यालय पहुंचते है। 


तब हमारे पापा मम्मी भाई बहन हमारी जगह कार्यालय में काम करने नही आ सकते। 


कार्यालय में अपने हाथ चलाने पड़ते है। 


कार्यालय में अपना हाथ जगन्नाथ करना ही पड़ता। 


वरना हमारे कार्यालय में भी एक कहावत कही जाती है। 


अपना कार्य मन लगाकर कर लो। वरना गेट बहुत बड़ा है। 


इससे बहार निकल कर अपनी नई दुनिया बसा लो। 


जो तुम्हे कार्यालय में खाली बैठे रहने का अवसर देती हो। 


काम ना करने पर भी तनख्वाह पूरी देती हो। 


जो तुम्हे कहती हो तुम काम मत करो। तनख्वाह तुम्हारे घर पहुंच जाएगी। 


पुष्पा उन्हें समझाता रहता हूं काम करने से ही तुम बेहतर बन सकते हो।

उन पर अक्सर दबाव बनाता हूं। मेहनत की भट्टी में तप कर ही तरक्की प्राप्त की जा सकती है। 

उद्योग कंपनिया गवाह है, कभी भी काम चोरों को पुरस्कार नहीं मिला।इतिहास गवाह है काम से जी चुराने वालों को किसी ने भी कभी भी पुरस्कार नहीं दिया है।


पुष्पा हमारा उद्देश्य है नजफगढ़ शाखा को निर्माण रिटेल ग्रुप होल्डिंग्स में सबसे सर्वश्रेष्ठ बनाना। इसके लिए चाहे हमें साम दाम दंड भेद क्यों ना अपनाना पड़े। हम उससे भी गुरेज नहीं करेंगे क्योंकि हम जानते हैं। हमारा उद्देश्य कितना बड़ा है।हम नहीं चाहते हमारे उद्देश्य के बीच में कोई काम चोर या अड़ियल दीवार बनकर खड़ा हो जाए।


यदि टीम का कोई सदस्य हमारे बताए गए आदेशों का पालन नहीं करेगा।तब यदि उसे हमें निकालना पड़ा तब भी हम तनिक भी संकोच नहीं करेंगे। क्योंकि किसी की लापरवाही हमारे उद्देश्य पर भारी पड़े। यह हम कतई बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। पुष्पा ने कहा मैं भगवान राधे कृष्ण से प्रार्थना करूंगी। आप अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होए।


मान ने कहा उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए काम करवाना ही नहीं आना चाहिए जरूरत पड़े टीम लीडर डी एल ओ को भी काम करने में संकोच नहीं करना चाहा।


Rate this content
Log in