STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

2  

Neerja Sharma

Others

तूफान

तूफान

1 min
153


मेरे मन का तूफान 

अब शान्त नहीं होता 

जितना मैं सोचती 

उतना खौफ बढ़ता।


ये करोना वायरस

देश में क्या आया

जिंदगी सबकी का

सुख चैन उड़ाया।


जब विदेशों का सुनूं

तो रूह काँप जाए 

खुदा न खासता 

हमारे देश न आए ।


वाट्सएप के मैसज

और भी डराते हैं

केवल मोदी जी 

सही नजर आते हैं।


हैरान होती हूँ

कैसे सब कह जाते है

इतनी बड़ी जनसंख्या

पर विश्वास दिलाते हैं ।


यही समझ आता है 

बस घर में ही बैठे रहो 

भगवत भजन करो 

और हाथ धोते रहो ।


न हम बाहर जाएँगे 

न करोना आएगा 

मन का तूफान बस

पक्का थम जाएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन