तिरंगा
तिरंगा
1 min
389
जन-गण-मन की शान तिरंगा ।
भारत का अभिमान तिरंगा ।।
हिन्दू- मुस्लिम- सिक्ख-ईसाई,
गीता और कुरान तिरंगा ।
शबद - कीर्तन - धूप - आरती ,
पूजा और अजान तिरंगा ।
मन्दिर - मस्जिद - चर्च और,
गुरुद्वारे का सम्मान तिरंगा ।
सूर कभी तो गालिब - तुलसी,
मीर कभी रसखान तिरंगा ।
वसुधा-सागर-हिम शिखरों पर,
शोभित हिन्दुस्तान तिरंगा ।
अखिल विश्व में मानवता की,
अतुलनीय पहचान तिरंगा ।
