STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Others

3  

Rashmi Lata Mishra

Others

तेरी मोहिनी मूरत

तेरी मोहिनी मूरत

1 min
251

तेरी मोहिनी मूरत भायी मुझे

तेरी साँवली सूरत भायी मुझे

बस गुए श्याम मेरे नैनन में

छवि बस गयी देखो रे मन में।


तेरा मोर मुकुट कुण्डल सुंदर

है भाल तिलक,मुरली है अधर

है प्यारी अदा बांकी चितवन में

पनघट भटकूँ गलियन भटकूँ।


छुप गए हो किस वन कानन में

आऊँ कदंब तले यमुना तीरे

ढूंढती हूँ बृंदावन में

वो रास कहाँ वो बात कहाँ।


जो थी पहले बृज आँगन में

ये तेरी जुदाई न भाई मुझे

देखो पल-पल आये रुलाई मुझे

खत-खत लिख-लिख कूप है पाटे।


कब्जा संग है प्रीत लगाई तूने

और राधिका दी रे भुलाईतूने

आ जाओ मेरे गिरधारी

अब तो अखियां रो-रो हारी।


और न लो परीक्षा मुरारी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन