STORYMIRROR

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Others

3  

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Others

तेरा प्यार

तेरा प्यार

1 min
411

जब तुम मुझे गौर से देखती थी

अच्छा लगता था

मेरा चेहरा पढ़ लेती थी अच्छा लगता था

मेरे सपनों को जगाती थी अच्छा लगता था


मेरे बालों की चोटियां बनाती थी अच्छा लगता था

मेरी रानी गुड़िया कह कर गले से लगाती थी अच्छा लगता था


तू तो ब्रह्मलीन हो गई मां पर

बहुत याद आता है मां मुझको वो तेरा दुलार

वो कढ़ी चांवल और मीठा अचार

दाल में हींग का तड़का और ढेर सारा प्यार


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन