STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Children Stories Classics Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Children Stories Classics Inspirational

स्वागत है 🌹2024 का 🌹

स्वागत है 🌹2024 का 🌹

1 min
386

साल का अंतिम दिवस है ये,

जीभरकर आज जी लेना।

बीतें वक्त के पल गिन जरा,

 सुधियों में भर देना।


नया साल है आने वाला,

खुशियां ढेरों लाए।

खार बैर को भूल आज से,

प्रेम भाव विकसाए।


जीवन में हम सबके प्यारें,

सुख है आने वाला।

हो कठिन लक्ष्य कितना भी,

पहनें विजयी माला।


पूरे हो सब सपन सलोने,

 नैनों ने जो पालें।

सत के पथ पर चलते जाना,

 पड़ते पग में छालें।


ओ रे मितवा चलो अकेले,

कदम कदम बढ़ जाना।

मंजिल भी अब दूर नहीं है,

करम किया फल पाना।


आओ मिलकर करें सभी अब,

 इस साल की विदाई।

नव उमंगों से भर लो मन को,

 नए साल में भाई।।


दीन दुखी का भला करोगे,

ठान सभी अब लेना।

पढ़े लिखे जन जन अब सारे,

अलख जगा तुम देना।।


Rate this content
Log in