STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Others

3  

VIVEK ROUSHAN

Others

सर्वहारा

सर्वहारा

1 min
307

मेरी कविताओं में

प्रयोग किये गए शब्द

बहुत मामूली होंगे

मैं पढ़कर कम

देखकर ज्यादा लिखना

पसंद करता हूँ


मेरी कविताओं के अर्थ

आपको किसी उत्तर-पुस्तिकाओं

में नहीं मिलेंगे

मेरी कविताओं के अर्थ आपको 

सड़क किनारे बने

झुग्गी-झोपड़ियों में मिलेंगे


गरीबों की खाली थाली में मिलेंगे

किसानों की बदहाली में मिलेंगे

शासन की शोषण से

बदहाल जनता की कराह में मिलेंगे

मेरी कविताओं के अर्थ आपको 

सर्वहारा की कंपित आवाज़ में मिलेंगे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन