Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Ashu Kapoor

Abstract

4  

Ashu Kapoor

Abstract

सपने सुहाने

सपने सुहाने

1 min
236


बरसों से,

पाई पाई जोड़कर----

जमा किए थे---

कुछ सपने---

दिल की गुल्लक में,

आज ---फुर्सत थी--

सोचा---


खोल कर देखूं, गुल्लक---

और

जरा सा निहार लूं----

पाई पाई कर जोड़े गए----

सपने सुहाने,

देखा मैंने----


बड़ी तरतीब से---

संभले रखे थे---- सपने---

कुछ लड़कपन के---

कुछ जवानी के---

कुछ अधेड़पन के----

कुछ पूरे,


कुछ अधूरे---

कुछ टूटे हुए सपनों की---

किरचियां थी----

जिन्हें बीन कर,

फिर से संभाल दिये-----

पूरे- अधूरे सपने,

दिल की गुल्लक में,


और

टूटे हुए सपनों की किरचों को,

बुहार कर---दिखा दिया---

रास्ता बाहर का,

और

सहेज कर रख दिए हैं मैंने----

दिल की गुल्लक में---

बचे-खुचे सपने सुहाने।


Rate this content
Log in