समझदार बिल्लियां
समझदार बिल्लियां
1 min
342
बदल गया समय है देखो।
बदल गई है दुनिया।
मालकिन घर की सोई रहेगी
दूध लेने आएगी बिल्लियां।
दूधिया भैया तू काहे घबरावे,
तेरी क्यों उड़ रही हवाइयां।
मालकिन जाने बिल्ली जाने।
उसने दूध संभाला या पी लिया।
बिल्ली के पास खाने का और भी जुगाड़ है।
अब ना रहा उसे केवल दूध से ही प्यार है।
उठकर मालकिन उसे दे देगी
नूडल्स या ओट्स का दलिया।
अभी तो मालकिन को नींद का ही खुमार है।
दूधिया भाई बेकार ही घबरा रहा ,
तुझसे तो बिल्ली ही समझदार है।
तेरे बैल बजाने पर सुबह सवेरे लेकर भिगोना
बिल्ली दूध लेने को तैयार है।
