सीमा
सीमा
1 min
260
सीमा जब सीमा लांघे
मर्यादा तक ललकारे
इबादत से
तिजारत तक
आस्था से
कामना तक
सरहदों का डेरा
सीमा जब सीमा लांघे
मर्यादा तक ललकारे
दहलीज़ से
क्षितिज तक
घात लगाए बैठा
शिकारियों का मेला
सीमा जब सीमा लांघे
मर्यादा तक ललकारे
कश्मकश में पढ़ जाए
सपनो में सपना सँजोये
जब सपना हकीकत बन जाये
सीमा तब सीमा लांघे
मर्यादा तक ललकारे
