STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Others

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Others

शुभ 卐 दीपावली

शुभ 卐 दीपावली

1 min
359

आसमां में रंगतें बिखरीं,

दिलों में खुशियाँ उतरीं।

दीपों की रौशनी से सजे,

दिवाली का त्योहार बजे।


रंग-बिरंगे आसमान में,

फुलझड़ियों की छटा में

घरों में ,चेहरे में मुस्कान,

खुशियों की यही अजान


दीपों से सजी अवली सा,

नभीय तारे धरीय बूटे सा।

मिठाई की मिठास में पागे,

गणेशपूजा में सबसे आगे।


दीपों की रोशनी डाले घेरा,

खुशीयों ने घर डाला डेरा।

लक्ष्मी मां की शोभा न्यारी,

घर-घर में है रौनक प्यारी।


दिलों में बसी दीपी चमक,

सरगम सी हंसी ये खनक।

परिवार संग हर्षित ये मगन,

दीवाली में सजे घर-आंगन।



Rate this content
Log in