STORYMIRROR

Jahanvi Tiwari

Others

3  

Jahanvi Tiwari

Others

शपथ तिरंगे की

शपथ तिरंगे की

1 min
238

जिस तिरंगे को साक्षी मानकर,

इस देश के रक्षा की शपथ

हर जवान दे गया।

उसी तिरंगे का हर एक रंग,

आज क्यों अलग अलग

समुदाय की पहचान बन गया।


केसरिया रंग गीता, सफेद बाइबल ,

और हरा रंग पाक कुरान ले गया।

यह नीला चक्र भी अब हम से

खड़ा पूछता है,

क्या मैं भी किसी समुदाय की

पहचान बन गया।

यह भारत माँ भी आज हम से

खड़ी पूछती है,


माँ के होते हुए क्यों बेटों का

अलग मकान बन गया।

देश के अंदर की इस वर्चस्व की

लड़ाई को देखकर,

सीमा पर खड़ा दंग हर जवान

रह गया।

जिस देश की आज़ादी के लिए,

हमारे अपनों ने दी थी जो कुर्बानी,

सच-सच बताओ क्या यह

वही हिंदुस्तान रह गया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन