STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Others

3  

Mukesh Bissa

Others

शक क्यों

शक क्यों

1 min
223


दरम्यान हमारे शक क्यों है

दो दिलों के बीच डर क्यों हैं।


जिन्हें तकनीकी लगती है अजूबा

उन्हीं आँखों में ढकोसले क्यों हैं।


वतन में ये महाभारत कैसी

देश में इतने शकुनि क्यों हैं।

 

हर मछली तड़प रही वजूद को

अब ऐसे ही महासागर क्यों हैं


जो नियमों से ऊपर उठ गये 

उन्हीं लोगों में लालच क्यों हैं।


बस्ती में है कई लोग करीब

खुद से इतनी अनजान क्यों हैं।




Rate this content
Log in