Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Amit Singhal "Aseemit"

Children Stories Inspirational Children

4.5  

Amit Singhal "Aseemit"

Children Stories Inspirational Children

शिक्षक

शिक्षक

1 min
246


सही ज्ञान का पाठ सिखाए।

जीवन की सही राह दिखाए।


सही गलत में अंतर करना सिखाए।

जीवन के मूल्यों के बारे में बतलाए।


हमारे निर्णयों का ऊंच नीच समझाए।

जीवन जीने का सही तरीका सिखाए।


हमारे अधिकारों का अहसास कराए।

हमारे सब कर्तव्यों का आभास कराए।


जीवन का जोड़ घटा गुणा भाग सिखाए।

हमारे कठिन समय में सही दिशा दिखाए।


अच्छे विचारों को साकार करना सिखाए।

बुरे विचारों को सीमा में रहना सिखाए।


विफलताओं पर विजय पाना सिखाए।

सफलताओं पर संयम पाना सिखाए।


दूसरों के सुख में सुखी होना सिखाए।

दूसरों के दुख में काम आना सिखाए।


कुंठाओं का बुरा हश्र करना सिखाए।

इच्छाओं को वश में करना सिखाए।


अच्छे बुरे का ज्ञान कराए।

कर्मों का हमें बोध कराए।


वह होता है शिक्षक।

वह होता है शिक्षक।


Rate this content
Log in