शिक्षा
शिक्षा
शिक्षा हो कैसी
चलो शिक्षा की अब
हम तरतीब बदलें!
ऐसे अब हमारे
शिक्षण संस्थान हो!
हर बच्चा आइन्सटाइन
शोधकर्ता महान हो!
खोज की सबमें जागे बुद्धि!
उत्सुकता हो इतनी सच्ची की
हर घटना के मूल में झांकने का
बाल मन का ध्यान हो!
शिक्षा का ऐसा
उत्थान हो!
हर बाल मन में,
चिंतन,मनन, विश्लेषण
का विकास व रुझान हो!
बाल मन की सोच में
हर घटना का कारण
विज्ञान का पर्याय हो!
हर घटना और समस्या
का मूलतः ही समाधान हो!
ज्ञान हो! विज्ञान हो!
हर पल बाल मन में
चिंतन,मनन और
शोध का संधान हो!
शुद्ध जाग्रित
हर बाल मन में
सोच और विश्लेषण
का अरमान हो !
हर शिक्षक और
शिक्षालय में चिंतन,मंथन
और विकसित शिक्षा का
अब संचार हो !....
