शीर्षक-मकर संक्रांति
शीर्षक-मकर संक्रांति
1 min
243
भारत देश के त्योहारों में एक है
मकर संक्रांति त्योहार।
लोहरी ,पोंगल कई नाम है इसके
है यह नई फसल के उत्सव का त्योहार।
खूब बनाती मां तिल के लड्डू
खिचड़ी खाते मन भर के।
डोर और पतंग साथ ले
उड़ाते हैं सभी लहरा लहरा के।
होता ऋतु वसंत का आगमन
खिलती नयी कलियां।
खिल उठता है कुंवारा मन
सजने लगती है डोलियां।
