STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Others

3  

Mukesh Bissa

Others

शांत रह कर

शांत रह कर

1 min
280


शांत रह कर

यह शीशा ही

बता सकता है कि

आयु कैसे कम होती है,

शांत रह कर

सिर्फ़ राहें ही

बता सकती है कि

कारवाँ कैसे जाते हैं,

शांत रहकर

यह दिल ही

बता सकता है कि

विचार कैसे मचलते हैं,

शांत रह कर

यह शैल ही

बता सकता है कि

तपस्या कैसे होती है,

शांत रह कर

यह शून्य ही

बता सकता है कि

कोलाहल कैसा लगता है,

शांत रह कर

यह भाग्य ही

संकेत कर सकती है कि

दुनिया कैसे चलती है

शांत रह कर।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन