साई गीत
साई गीत
1 min
270
गुरुवार का दिन शुभ आया
साई भक्ती का रंग लाया
साई चरनो का दर्शन पाया
गुरुवार का दिन शुभ आया....।।१।।
मन में बसी मुरत साई की
दिखती प्रसन्न सुरत साई की
चारो ओर उजियारा छाया
गुरुवार का दिन शुभ आया....।।२।।
आशा के दीप जले हैं
फुल उमंगो के खिले हैं
संग साई का हैं साया
गुरुवार का दिन शुभ आया....।।३।।
साई नाम जग मे हैं प्यारा
साई समजते सब दुःख सारा
साई कण, कण मे हैं समाया
गुरुवार का दिन शुभ आया....।।४।।