STORYMIRROR

Aakash Shah

Others

3  

Aakash Shah

Others

रंग रंगीली होली

रंग रंगीली होली

1 min
268

रंग रंगीली आई होली,

खुशियों को संग लाई होली


अपने रंग में रंगने को,

अपनों को संग लाई होली


बुराईयों को मिटाने को,

अच्छाई का दीप जलाये होली


रूठे हुए को मनाने को,

प्यार की भाषा सिखाये होली


भूखे हुए को खिलाने को,

पकवानों की थैली लाई होली


बिछड़े हुए को मिलाने को,

रंगों की शाम लाई होली


सभी के जीवन को खुशहाल करने को,

यादों की पोटरी लाई होली


कहीं खोई मंजिले मिलाने को,

आकाश से तारे चुन लाई होली।



Rate this content
Log in