STORYMIRROR

Dr. Vikas Kumar Sharma

Others

2  

Dr. Vikas Kumar Sharma

Others

रामायण

रामायण

1 min
367


रामायण में हैं हमारे श्री राम

किए थे उन्होंने कई महान काम


कण-कण में विराजे राम हमारे

पूजन श्री राम का जीवन सँवारे


राम भी राजा

रावण भी राजा


राम ने पाया था वनवास

किया था जंगलों में वर्षों तक निवास


रावण था बहुत बड़ा विद्वान

लंका नगरी थी उसकी जान


श्री राम थे विष्णु जी के अवतार

रावण करता था बहुत अत्याचार


राम ने मिटाए दुखियों के कष्ट

सारे राक्षसों को कर दिया नष्ट


शूर्पणखा का था दिमाग गर्म

कर दी रावण की मतिभ्रम


सीता माता का उसने किया अपमान

खो बैठा अपना सारा सम्मान


रावण की गलती ने करवाई जंग

सुग्रीव, हनुमान जी थे श्री राम के संग


रावण ने लगाया अपने पुत्रों पर दाँव

अंगद का न उठा सका था पाँव


हनुमान जी ने लंका जलाई

फिर भी उसे अकल न आई


श्री राम ने किया दिव्य प्रहार

अंत में रावण की हुई करारी हार


श्री राम का चरित्र था बहुत बलवान

प्रेम से करो उनका गुणगान


सत्य की सदा होती है जीत

श्री राम जी से लगाओ अपनी प्रीत


जीवन में अपनाओ उनके गुण

बनोगे समझदार हो जाओगे निपुण


बुराइयों की तोड़ो दीवार

श्री राम नाम से होता है बेड़ा पार


प्रेम बोलो जय श्री राम

जय श्री राम

जय श्री राम


Rate this content
Log in