STORYMIRROR

Dr. Vikas Kumar Sharma

Children Stories

3  

Dr. Vikas Kumar Sharma

Children Stories

सोने की चिड़िया

सोने की चिड़िया

1 min
355


मेरी प्यारी गुड़िया

सोने की चिड़िया

कहलाता था देश भारत अपना

प्यारे भारतवासियों का अब बस एक ही है सपना


फिर से हो जाए भारत श्रेष्ठतम

सबसे अग्रणी और सबसे सर्वोत्तम


विज्ञान और तकनीकी का बने गुरु

संस्कारों की जड़ें होती भारत से शुरू


धन और वित्त में बज रहा इसका डंका

भारत के भविष्य पर नहीं किसी को कोई शंका


मेरी प्यारी गुड़िया

भारत फिर से बनेगा

सोने की चिड़िया


सोच रखो ऊँची जितना ऊँचा है आकाश

तभी तो होगा अपने भारत का विकास


बुद्धिमान और मेहनती बनो मत बनो लाचार

तुम बच्चे ही तो करोगे कोई अद्भुत चमत्कार


भारत में छेड़ो एक जागरूकता अभियान

साफ स्वच्छ और पौष्टिक हो सबका खान-पान


तन और मन से बनो मजबूत और बलवान

अपने भारत को बनाना है देश सबसे महान


मेरी प्यारी गुड़िया

भारत फिर से बनेगा

सोने की चिड़िया








विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन