STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Others

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Others

राजस्थान दिवस

राजस्थान दिवस

1 min
323

दिल मेरा आज के दिन बहुत ही खुश है

आज के दिन दोस्तों राजस्थान दिवस है

मुझे गर्व है की मेरा जन्म यहां हुआ है

यहां भी मेवाड़ की पावन धरा पर हुआ है

जिस पर महाराणा प्रताप का जन्म हुआ

पन्नाधाय, गोरा-बादल, जयमल-पता,

कल्ला-राठौड़, भक्त रैदास सरीखे

अनगिनत वीरो का जन्म हुआ है


नमन करता हूं बारम्बार इस माटी को,

यहां भक्तमती मीराबाई का जन्म हुआ है

यहां पर सहलकँवर,पद्मिनी जैसी अनेक

वीरांगनाओ का जन्म हुआ है

इस माटी को एकबार नहीं ,

लाखों बार चूमता हूं

इस पर लाखों बार वीरों का जन्म हुआ है


इस माटी ने बढ़ाया पूरे भारत का यश है

ये तो सारे भूमण्डल का धूव्र तारा नक्षत्र है

इस वसुधा में धन-धान्य से ज़्यादा,

तलवार, बरछी, भालों का प्रयोग हुआ है

धन्य हूं मैं,

बहुत ही ख़ुशनसीब हूं मैं,

कोहिनूर से ज्यादा क़ीमती,

इस माटी पर, मेरा जन्म हुआ है



Rate this content
Log in