राजनीति आज की
राजनीति आज की
1 min
217
ये है राजनीति
इनकी रणनीति
बस चल रही है
घपले-घोटाले
हेरा फेरी लूटखसोट
गरीब बिचारा पीस रहा है
अमीरों की गाड़ी दौड़ रही है
जिसके पास ज्यादा है
उसको खाने को और चाहिए
कम है जिसके पास
बस वो ढो रहा है जिंदगी
सरकारें चलती नहीं
कोई उन्हें चला रहा है
राजनीति की रोटी सेक रहा है
त्याग नहीं कर रहा है
सुविधा को भोग रहा है
मूर्ख बनाने की तरकीब दिखा रहा है
गजब की ये विधा है।
चिकने घड़े के समान है
होता नहीं कोई असर इन पर
बस खाये जाता माल
जनता का जीवन भर
