STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Others

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Others

प्रतिस्पर्धा

प्रतिस्पर्धा

1 min
295


स्पर्धाएं क्या कभी खत्म होंगी 

एक दूसरे से आगे निकल जाने की 

क्यो देते हैं हम अपने से ज्यादा 

ध्यान दूसरे पर 

ये अनुभूति कब तक चलेगी 

जीवन के हर क्षेत्र में रहेगा 

हर समय कोई न कोई हम से बेहतर

आखिर इस अंधी दौड़ की 

कोई तो समाप्ति रेखा खिंची होगी

देखते रहते हैं हमेशा दूसरे को 

उसकी कार सम्पत्ति धन या पत्नी 

हर क्षेत्र में करते हैं मुकाबले चुपचाप

लेकिन कभी क्या उसको पता है

बिन बताये बिन ज्ञान बिना सूचनाएं

करते रहते एक कभी न 

खत्म होने वाली स्पर्धा मुकाबला 

उसके वस्त्र देख कर उसकी नौकरी

उसकी सुख सुविधाओं को हम 

हमें मालूम है इसका कोई अंत नही 

आज तक कभी सोचा 

कभी हों पाया क्या किसी से आगे 

खो दिया जिसकी वजह से

अपना दिन रात का चैन हमने।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन