प्रेरणादायक विचार
प्रेरणादायक विचार
किसी के साथ की आस न करो
बस तुम मेहनत और कर्म करो
दुनिया क्या कहती, क्या नहीं
इस बात की तुम फ़िक्र ना करो।
आफताब की चमक बनती उनकी
जो खुद पर विश्वास रखते हैं
जो संघर्षों में खुद को घोल देते
वही वास्तव में इतिहास रचते हैं।
कर्म से लकीरों को बदलो
मिलेगा तुम्हें उचित सम्मान
किस्मत पर भरोसा करने से
नहीं बनती अपनी पहचान।
मिलता है वही फल हमें
जिसका बीज बोया जाता है
कामयाब वही होता है यहांँ
जो कर्म को समझ जाता है।
अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहो
बनेगी ज़रूर तुम्हारी पहचान
कुछ सीखो और सिखाते चलो
छोड़ते चलो तुम अपने निशान।
