STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

पीढ़ियां और पाखंड

पीढ़ियां और पाखंड

1 min
563

पीढ़ियां जब पाखंड को अपनाती हैं।

आने वाली पीढ़ियों के लिए ,

वहीं बात परंपरा से धर्म बन जाती है ।


पीढ़ियां जब पाखंड को अपनाती है।

नहीं सोचती .......

मूर्खों की टोली में,

अंधों का काना राजा बन सज जाती है ।


गलत बात को सौ - बार जब ,

सही- सही कहो ...अंत में ,

सत्य वचन हो जाती है।


पीढ़ियां जब पाखंड को अपनाती हैं।

दुनिया की सहूलियत में,

जब कोई बात आड़े आती हैं।

संस्कृति, मूल्यों के साथ -साथ ,

धार्मिक मान्यताएं भी बदल जाती हैं।


वहीं दुनिया अपनी मान्यताओं के लिए,

पाखंड को सांस्कृतिक धरोहर बना।

धर्म के नाम पर महाभारत की भूमिका तय कर जाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन