STORYMIRROR

Pooja Yadav

Others

2  

Pooja Yadav

Others

फिर से वसंत आया है

फिर से वसंत आया है

1 min
222

फिर से धरा सुगंधित है

फिर से मन पुलकित है,

फिर से यौवन फूलों पर है

फिर से वसंत आया है।।


फिर से तितली मुस्काई

फिर से भंवरा गुनगुनाया है,

फिर से कलियाँ इतराई

फिर से वसंत आया है।।


फिर से आकाश ने भीतर भीतर

कोलाहल मचाया है,

फिर से धरती शरमाई है

फिर से वसंत आया है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन