STORYMIRROR

vijay laxmi Bhatt Sharma

Others

3  

vijay laxmi Bhatt Sharma

Others

नवमधु का प्रभात

नवमधु का प्रभात

1 min
179

जगमगा रहा 

नवल प्रभात

कोयल की

मीठी ताने

भर रहीं हैं

जीवन में उल्लास,

नभ से झांकती

पीली किरणे

दे रहीं झुक झुक

सुनहरा प्रकाश,

महक रही

डाली डाली

ओंस की बूँदों

से महक रही मतवाली,

माली जल दे

सींच रहे

फिर देखो

नवपल्लिवित पुष्प

यहाँ खिल रहे,

भू से गगन तक

छाया है नव प्रभात

भरने मानस अंतर में

नव चेतना का विकास,

लो आ गया 

अमर प्रकाश।

जन कानन मे लाने

आशा का दीप जलाने

आरम्भ हुआ

नूतन मधु प्रभात

अविराम प्रेम की

पिंग बढ़ाने

लो आ गया

नवमधु का प्रभात।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन