STORYMIRROR

L. N. Jabadolia

Others

4  

L. N. Jabadolia

Others

नव वर्ष

नव वर्ष

1 min
327

ऐसा नव वर्ष आने वाला हो।।

कुछ अपने हुए, कुछ पराये हुए,

कभी खुशी, कभी गम, पल ऐसे समाये हुए,

भूल जाऊ मैं, गम गत वर्ष के,

कहकर अलविदा, बीते साल को,

कुछ ऐसा होने वाला हो,

पूरे हो सपने मेरे अपनो के,

ऐसा नव वर्ष आने वाला हो।।


नव वर्ष की नई पहल हो,

आनंद सुख की नई चहल हो,

कर गुजरे जो रह गया, बीते साल में,

चाहत की ऐसी एक लहर हो,

सरफ़रोशी की तमन्ना दिल में लिए,

कुछ ऐसा होने वाला हो,

हर्षोल्लास से भर दे मन को,

ऐसा नव वर्ष आने वाला हो।।


चाह मेरी कुछ ऐसी है,

नया साल दिल न दुखाने वाला हो,

दुनिया मे तन्हां हो जो कोई,

उसको भी कोई गले लगाने वाला हो,

जात-पात-धर्म-भाषा का भेद मिटा,

भारतीयता भाईचारा निभाने वाला हो,

जग में परचम लहरा दे देश मेरा,

कुछ ऐसा होने वाला हो,

ऐसा नव वर्ष आने वाला हो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन