STORYMIRROR

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Others

3  

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Others

नारी

नारी

1 min
787

वो मां थी जिसने पहले सबसे

आहट मेरी पहचानी थी

वो मां थी जिसके जरिए

मैं आऊंगा ये बात दुनिया ने जानी थी

वो बुआ थी जिसने नाम मेरा सबसे पहले पुकारा था

वो मौसी थी जिसने प्यार से मुझे संवारा था


वो बहिन थी जिसने अपना हिस्सा खुद न खाकर मुझे खिलाया था

वो बहिन ही थी जिसकी राखी से 

पहली बार जिम्मेदारी का भाव आया था

वो बेटी बन आंगन में खिलखिलाती है

वो बन के पत्नी 

मेरे घर को घर बनाती है


कई रूप हैं

कई रंग हैं तुम्हारे

जीवन चल रहा मेरा 

बस तुम्हारे ही सहारे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन