मुंहबोले/मुंहबोली
मुंहबोले/मुंहबोली
1 min
154
एक मां के पेट से जन्मे,
सभी प्यार से रहते क्या?
भाई- भाई के खून का प्यासा ?
टूटते संबंध हर रोज़।
देख लेने की बात करते, ताऊ /चाचा।
सच्चे प्रेम का रूप अनोखा,
अपने से अपनों को धोखा।
फिर भी हर बात सही है,
हर शब्द सही, शब्दार्थ सही है।
शुद्ध, पवित्र रिश्ते की पर,
कोई औकात नहीं है।
खून का संबंध है क्या? नहीं।
फिर न संबंध सही है ,
न शब्द सही है,
न शब्दार्थ सही है।
मखौल में कही बातों का,
अर्थ एक है, सही नहीं है,
सही नहीं है।
मुंहबोले /मुंहबोली का
मोल नहीं है। कुछ नहीं है।
अग्निपरीक्षा भी दे दो,
खून का संबंध तो नहीं है।
