STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

2  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

मतदान

मतदान

1 min
140

आज है जश्न कही आया

परिणाम मतदान का,

मिलने वाला है एक सारथी

आया परिणाम मतदान का।

साथ चलेंगें साथ बढ़ेंगे,

उम्मीद जगी है दिल में।


देश बढ़ेगा सबके साथ,

आस बंधी हुई है दिल में।

आज है जश्न कहीं आया

परिणाम मतदान का,


मिलने वाला है एक सारथी

आया परिणाम मतदान का।

विजयी हुआ जो अपने कर्म से,

युद्ध लड़े जो वाणी के शस्त्र से।

देश खड़ा हो जिसके साथ,

बढ़ा रहा हो आगे हाथ।

आज है जश्न कहीं आया

परिणाम मतदान का,

मिलने वाला है एक सारथी आया

परिणाम मतदान का।


विपक्षी जिसके साथ मिलकर चले,

दुश्मन जिसके नाम से डरे।

फिर वहीं डर लौट आया है,

फिर से उसे बुलाया है।

आज है जश्न कहीं आया

परिणाम मतदान का,

मिलने वाला है एक सारथी आया

परिणाम मतदान का।

                   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन