STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Others

3  

Rashmi Lata Mishra

Others

मोक्ष

मोक्ष

1 min
296

श्राद्ध, श्रद्धा का दूसरा प्रकार,

जिस श्रद्धा को है पूर्वजों,

स्वर्ग गामियों से सरोकार।


श्रद्धा जो मानती है-

पितरों हेतु तर्पण, अर्पण

दान-पुण्य सब, प्रथाओं के चलन

पितरों को मोक्ष प्राप्ति हेतु

स्वर्ग को गमन।


इसीलिए पित्र पक्ष में

करते हैं यह जतन।

पिंड दान कर देते श्रद्धांजलि

हाथ लेकर तिल सुमन श्रद्धा भाव से गया गमन, ब्रह्म भोज आयोजन।

पितरों का आशीष,

जीवन बने धन्य।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन